28.6 C
Jaipur
Wednesday, March 11, 2026

युनाइटेड इंडिया इंश्‍योरेंस के उप महाप्रबंधक रघुनाथ सिंह मीणा हुए सेवानिवृत्त, सेवानिवृत्ति समारोह धूमधाम हुआ आयोजित


युनाइटेड इंडिया इंश्‍योरेंस के उप महाप्रबंधक रघुनाथ सिंह मीणा सेवानिवृत्त हुए।

भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम युनाइटेड इंडिया इंश्‍योरेंस में 1987 में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपना सफ़र शुरू करअपनी 37 साल की सर्विस पूरी की। इस दौरान आर.एस.मीण कई महत्‍वपूर्ण पदों के उत्‍तरदायित्‍व को जिम्‍मेदारी से निभाते हुए लगभग 37साल की गौरवमयी सेवाएं दी हैं।


युनाइटेड इंडिया इंश्‍योरेंस में 1987 में चैन्‍नई अधिकारी प्रशिक्षण के बाद जून 1987 में मण्‍डल कार्यालय-बाडमेर में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पदस्‍थ हुई और नवम्‍बर 1989 को क्षेत्रीय कार्यालय के पहले संपर्क अधिकारी (एससी-एसटी) एवं में लेखा विभाग में कार्य किया। राजस्‍थान की व्‍यवसाय की दृष्टि से बडी शाखा में 1990 में जयपुर में सैकेंड अधिकारी के तौर पर उत्‍कृष्‍ट कार्य संपन्‍न किया। इस दौरान एक वाक़या ऐसा हुआ जब मकराना कार्यालय बंद होने की कगार पर था ऐसे में सबसे युवा और होनहार अधिकारी आर एस मीणा को उनकी कार्य क्षमताएं और क़ाबिलियत देखते हुए वरिष्‍ठ प्रबंधक वर्ग ने मकराना कार्यालय का प्रभारी 1992 में बनाया। जिसे आर एस मीणा ने मेहनत, लगन से कार्य करते हुए न केवल मकराना कार्यालय को बंद होने से बचाया अपितु सर्वश्रेष्‍ठ कार्यालय का खिताब केवल दो वर्ष के भीतर 1994 में वरिष्‍ठ प्रबंधक वर्ग और गणमान्‍यों के कर कमलों से शील्‍ड और प्रमाण पत्र हासिल किया।


इनकी कार्य क्षमताओं को देखते हुए डूबती हुई नैय्या को पार लगाने वाला युवा अधिकारी युनाइटेड को मिल गया। फिर जुलाई 1996 में वरिष्‍ठ प्रबंधक वर्ग ने फिर प्रयोग के तौर पर सवाई माधोपुर कार्यालय लगातार नुक़सान में होने के कारण बंद होने की कगार पर था ऐसे में आर एस मीणा को प्रभारी के तौर पर यहॉं भेजा गया। तीन वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद 1999 में सर्वश्रेष्‍ठ कार्यालय का पुरस्‍कार सवाई माधोपुर को मिला। आर एस मीणा 2002 पद्धोन्‍नत होकर यहॉं के वरिष्‍ठ शाखा प्रबंधक बनें।


सवाई माधोपुर में 5 वर्ष सेवाएं देने के बाद मण्‍डल कार्यालय कोटा में 2003 में मण्‍डल प्रबंधक के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया। यहॉ पर लॉस मेकिंग बिजनेस के कारण बीमा वृद्धि प्रतिकुल थी। आर एस मीणा के नेतृत्‍व में बीमा व्‍यवसाय हासिल करने में अथक प्रयास करते हुए 3 वर्षों में बीमा व्‍यवसाय वृद्धि के साथ गति मिली। कंपनी ने 2008 में क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर में उप प्रबंधक (विपणन) और संपर्क अधिकारी के तौर पर कार्य किया। 2009 में स्‍केल 4 में पद्धोन्‍नत हुए और 2010 में मण्‍डलीय कार्यालय-3 जयपुर के वरिष्‍ठ मण्‍डलीय प्रबंधक के रूप कार्य करते हुए मण्‍डल कार्यालय को 20 करोड़ से 2015 तक 60 करोड़ का बीमा व्‍यवसाय हासिल किया इस मण्‍डल कार्यालय की हर साल 6 करोड की वृद्धि लक्षित की गयी जो आर एस मीणा ने हासिल की।


कार्य क्षमता और उत्‍कृष्‍ट नेतृत्‍व के देखते हुए इस बार इसको क्षेत्रीय कार्यालय नागपुर में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर लगाया गया। यहॉ पर 2017 में मुख्‍य क्षेत्रीय प्रबंधक और दिसम्‍बर 2018 में उप महाप्रबंधक के पद पर पद्धोन्‍नत हुए । पूणे और मुम्‍बई को छोडकर संपूर्ण महाराष्‍ट्र जिसमें मराठवाड़ा, खानदेश और विदर्भ क्षेत्र नागपुर कार्यालय के अधीन था यहॉं स्थित 60 से अधिक कार्यालय, 400 से अधिक कार्मिक के साथ प्रतिकुल स्थितियों के बावजूद भी आर एस मीणा ने अपनी कार्य क्षमताओं का परिचय देते हुए 200 करोड के क्षेत्रीय कार्यालय को 465 करोड 81 प्रतिशत वृद्धि हासिल कर प्रोफिट मैकिंग बनाया। आर एस मीणा ने क्षेत्रीय कार्यालय नागपुर को सर्वश्रेष्‍ठ कार्यालय बनाने में अथक प्रयास किया और हर क्षेत्र में इसे प्रथम का दर्जा हासिल करवाया।


नागपुर में 5 वर्ष और 1 माह की सेवा पूर्ण करने पर वरिष्‍ठ प्रबंधक वर्ग इनकी कार्य क्षमताओं के आधार पर प्रधान कार्यालय लाना चाहते थे जिससे कंपनी का महाप्रबंधक बना कर उनकी क्षमताओं का लाभ कंपनी को मिल सकें। आर एस मीणा ने विनम्रता से आग्रह कर पद्धोन्‍नति को नही चुना अपितु सेवाकाल अन्तिम 3 वर्ष अपने लोगों की सेवा करने के अवसर को चुना और क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर में सितम्‍बर 2020 में उप महाप्रबंधक प्रभारी का कार्य संभाला।
क्षेत्रीय प्रभारी के तौर पर बीमा व्‍यवसाय को अपनी मेहनत, लगन, पूर्ण निष्‍ठा और नेतृत्‍व क्षमताओं से बीमा व्‍यवसाय अर्जित कर नये कीर्तिमान स्‍थापित करते हुए व्‍यवसाय को प्रोफिट मेकिंग बना कर वृद्धि की।


क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन 60 से अधिक कार्यालय है। आर एस मीणा अपने क्षेत्रीय कार्यालय एवं अधीनस्‍थ कार्यालयों में 400 से अधिक कार्मिकों, 4500 से अधिक अभिकर्ता,150 अधिवक्‍ता, 50अन्‍वेषक, 225 सर्वेयर आदि के साथ सामंजस्‍य और सौहार्दपूर्ण के साथ नित नयी ऊचाइयां स्‍थापित की। आर एस मीणा के 3 वर्ष 3 माह के कार्यकाल में क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर ने हर विभाग का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा है। विपण में 547 करोड्र से 650 करोड करते हुए 25 प्रतिशत ग्रोथ मिली है 2020-21 में 80 करोड किसान क्रेडिट कार्ड प्रीमियम से हासिल किये, अखिल भारतीय स्‍तर पर प्रीमियम ग्रोथ में श्रेष्‍ठ, मोटर-नान मोटर दावा निस्‍तारण में श्रेष्‍ठ, लेखा क्‍लोजिंग में श्रेष्‍ठ, शिकायत निवारण में श्रेष्‍ठ, पिछले तीन वर्षों में आईआर की समस्‍या शून्‍य रही है। यूनियन मैटर शत-प्रतिशत निस्‍तारण किये गये। हर विभाग हर क्षेत्र में क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर को नम्‍बर वन पर बनाने की क्षमता और कार्य दक्षता का श्री मीणा ने कार्य करके परिचय दिया है।


रघुनाथ सिंह मीणा को राजस्‍थान सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग में स्‍टेट रोड डबलपमेन्‍ट फण्‍ड मेनेजमेन्‍ट बोर्ड में सदस्‍य के तौर पर तीन वर्ष के लिए मनोनीत किया है। मुख्‍य मंत्री राजस्‍थान एवं अन्‍य सदयों की बैठकों में इनके महत्‍वपूर्ण सझाव और सलाह को नीति निर्माण के तौर पर शामिल किया।


राजस्‍थान सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग की स्‍वास्‍थ्‍य एश्‍योरेंस एजेंसी में राज्‍य के मनोनीत सदस्‍य के तौर पर नामित किया। श्री मीणा को राजस्‍थान सरकार की और से बीमा संबंधी सलाहाकार के तौर कार्य किया स्‍वास्‍थ्‍य बीमा के क्षेत्र चिरंजीव स्‍वास्‍थ बीमा योजना को जन-जन तक स्‍वास्‍थ्‍य लाभ पहुँचाने की महत्‍वपूर्ण योजना रही। श्री मीणा ने आयुषमान भारत, महात्‍मा गांधी राजस्‍थान स्‍वास्‍थ बीमा योजना पर महत्‍वपूर्ण सलाह और सुझाव से सरकार को अवगत करवाते हुए बीमा पालिसी में सुधार करवाकर कार्यान्‍वयन करवाया।
मीणा आदिवासी समाज के यशस्‍वी और प्रतिभाशाली श्री आर एस मीणा सार्वजनिक बीमा क्षेत्र के ऐसे पहले अधिकारी जो सीधे सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए और उप महाप्रबंधक (स्‍केल VI ) तक का गौरवपूर्ण सेवाएं सभी वर्गो और समूदायों के साथ लेकर की है। आर. एस. मीणा आदिवासी समूदाय की भाषा, इतिहास, संस्‍कृति, लोक गीत, लोक उत्‍सव, परंपरिक भेषभूषा आदि को सहेजने और उनके प्रसार में व्‍यक्तिगत रूचि लेते है।


श्री मीणा ने चेन्नई ,बाड़मेर, जयपुर, मकराना,सवाई माधोपुर, कोटा, जयपुर, नागपुर शहरों में अपनी सेवाएं प्रदान की और सेवाकाल में कई महत्‍वपूर्ण उत्‍तरदायित्‍वों को निभाते हुए माइलस्‍टोन निर्णय लिए है। श्री मीणा अपने जीवन के 37 वर्ष युनाइटेड इंडिया इंश्‍योरेंस रूपी वृक्ष विशाल और हरा-भरा किया। इनके योगदान को हमेशा सराहा और याद किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles