33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

यूजीसी ने लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने को लेकर राजस्थान की 14 यूनिवर्सिटीज डिफाल्टर किया घोषित

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने 157 यूनिवर्सिटीज को डिफॉल्टर घोषित किया  है। इसमें 108 सरकारी यूनिवर्सिटीज, 47 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज और 2 डीम्ड यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। राजस्थान की 7 सरकारी और आठ निजी यूनिवर्सिटीज और साथ प्राइवेट यूनिवर्सिटी भी शामिल है। यूजीसी ने यह कार्रवाई यूनिवर्सिटीज में लोकपाल नियुक्त नहीं किए जाने के कारण की है।

इन यूनिवर्सिटीज ने यूजीसी के तय नियम और समय में अपने यहां लोकपाल की नियुक्ति नहीं की थी। लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने के चलते ही इन्हें डिफॉल्टर घोषित किया गया है। ऐसे में अब भविष्य में इन यूनिवर्सिटीज द्वारा लोकपाल की नियुक्ति करने के बाद ही इन पर लगा डिफॉल्टर का टैग हट सकेगा। राजस्थान की इन यूनिवर्सिटीज को किया डिफाल्टर घोषित राजस्थान के बाबा आम्टे दिव्यांग यूनिवर्सिटी, जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी, महाराज गंगा सिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर, राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान यूनिवर्सिटी , बीकानेर, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि यूनिवर्सिटी बीकानेर, कोटा यूनिवर्सिटी, विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, अपैक्स यूनिवर्सिटी जयपुर, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी, पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी, प्रताप यूनिवर्सिटी, श्री कल्लाजी वैदिक यूनिवर्सिटी, जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी और जे मनीष आदिवासी यूनिवर्सिटी को डिफाल्टर घोषित किया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles