20.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

यूट्यूबर एल्विश यादव सहित चार साथियों को पुलिस ने नाकाबंदी में किया गिरफ्तार, 20 मिनट की पूछताछ के बाद छोड़ा, नोएडा में मामला है दर्ज, पर आरोप प्रमाणित नहीं

शो बिग बॉस से चर्चा में आए यूट्यूबर एल्विश यादव शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपने दोस्तों के साथ कार से झालावाड़ की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान कोटा पुलिस ने जांच के लिए रोका था। एल्विश की लग्जरी कार में तीन अन्य युवक भी सवार थे। इसके बाद पुलिस ने इन चारों लड़कों को को गिरफ्तार कर लिया। 

जानकारी मिलने पर बड़े अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस के बड़े अधिकारियों मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और नोएडा पुलिस से संपर्क करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। 

रामगंजमंडी डिप्टी एसपी कैलाश चंद ने कहा कि सुकेत थाना पुलिस शनिवार शाम को मुख्य बाजार के मेन रोड पर नाकाबंदी करके चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लग्जरी कार में 4 युवक दिखे। इनसे पूछताछ में सामने आया कि इन युवकों में से एक यूट्यूबर एल्विश यादव हैं। थाना पुलिस ने तत्काल सीनियर ऑफिसर्स को बताया। मौके पर पहुंचे सीनियर ऑफिसर ने एल्विश से करीब 20 मिनट पूछताछ की। इसके बाद नोएडा पुलिस से संपर्क साधा गया। एल्विश के बारे में पूरी जानकारी दी गई। नोएडा पुलिस ने बताया कि एल्विश वांटेड नहीं हैं। इसके बाद सुकेत पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। एल्विश महाराष्ट्र से आ रहे थे।
सुकेत थानाधिकारी विष्णु कुमार ने कहा कि एल्विश के पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उनके खिलाफ मुकदमा नोएडा में दर्ज है। अभी उन पर कोई आरोप प्रमाणित नहीं है। एल्विश पर रेव पार्टी करवाने का आरोप है। नोएडा पुलिस ने इस मामले में 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 9 सांप बरामद हुए हैं। 20 मिली लीटर जहर भी मिला है। नोएडा के वन अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया था कि सांप के जहर का उपयोग रेव पार्टियों में नशे के लिए किया है। यह एक यूट्यूबर का गैंग है, जो इस तरह पार्टी कराता है। गैंग के गुर्गों ने बताया था कि वह एल्विश यादव की रेव पार्टियों में भी सांपों के जहर की सप्लाई किया करते थे। वहीं आरोप है कि एल्विश की रेव पार्टियों में विदेशी लड़कियां भी बुलाई जाती थी। पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। 

भाजपा सांसद मेनका गांधी से जुड़े ऑर्गेनाइजेशन पिपल फॉर एनिमल्स इंडिया ने सांपों का जहर रेव पार्टी में उपलब्ध कराने वाली गैंग को लेकर स्टिंग ऑपरेशन किया था। इसमें एल्विश यादव का नाम सामने आने के बाद पीएफए ने ही पुलिस में शिकायत भी की थी। शुक्रवार को नोएडा पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles