24.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

ये धरती हमारी मां है, इसकी सेवा हमारा दायित्व-भगवान लाल सोनी


जयपुर, 19 जुलाई 2024। आज राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, गूलर की ढाणी, इण्डिया गेट, सांगानेर जयपुर में धरा रक्षिता संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बी.एल. सोनी, पूर्व महानिदेशक, भ्रष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान ने विद्यालय परिसर में लगभग 100 पौधे लगाये व वितरित किये।
बी एल सोनी द्वारा वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि यह धरती हमारी मां है, इसकी सेवा हमारा दायित्व है।”हरे भरे पेड़ पृथ्वी का श्रगांर है ,तथा आने वाली पीढ़ी को हमारा उपहार है “इस धरती मां की सेवा हम वृक्ष लगाकर, पानी बचाकर एवम् वातावरण को शुद्ध बनाये रख कर कर सकते हैं। ये प्रत्येक मानव का धर्म भी है, जिसका पालन करना चाहिए। साथ ही आह्वान किया कि आज जो पौधे लगाये है उन्हें बड़ा कर पेड़ बनाये। आज विद्यालय परिसर में पीपल, कल्पवृक्ष, कचनार, अमरूद, अनार, जामुन, नीम, गुलमोहर, अशोक व सीताफल के पौधे लगाये व वितरित किये।
इस अवसर पर यदुराज शर्मा, विश्वास शर्मा, राजेश जैन, डॉ राकेश शर्मा, पंकज बोहरा, हंसकुमार शर्मा, धर्मेन्द्र जैन, संजय जैन, सुरेश अजमेरा, के.जी. शर्मा एवं शाला प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने वृक्षारोपण में भाग लिया। अन्त में संस्था प्रधान रामदेव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम संचालन राजेन्द्र गढ़वाल ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles