राजस्थान विश्वविद्यालय के गाँधी अध्ययन केन्द्र में आज योग दिवस के महत्त्व को मद्देनज़र रखते हुए विश्वविद्यालय राजस्थान कॉलेज की प्रथम राज आर्मड स्कवाड्रन एनसीसी की इकाई के एनसीसी कैडेट्स के लिए योग के महत्त्व पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
जिसमें केन्द्र के निदेशक मेजर राजेश कुमार शर्मा ने कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा की जिम जैसे अन्य उपायों का महत्त्व सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित माना जाता है जबकि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य प्राप्ति का कारगर उपाय माना गया है। जो जीवन के लक्ष्य की साधना में भी सहयोगी क्रियाविधि मानी गयी है।
एनसीसी कैडेट्स के लिए योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या में शामिल किया जाना लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में एक कारगर उपाय साबित हो सकता है। योग को अपनाने एनसीसी कैडेट्स को अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, रोग, आलस्य, अवसाद आदि से मुक्ति के साथ सुदृढ पाचनतंत्र के लिए बेहतर उपाय माना गया है।


