24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

यौन शोषण के आरोप में सजा काट रहे आसाराम को सात दिन की हाई कोर्ट से मिली पैरोल

जोधपुर सेंट्रल जेल में यौन शोषण के आरोप में सजा काट रहे आसाराम को सात दिन की हाई हाई कोर्ट ने पैरोल दी गई है। यह फैसला जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी की खंडपीठ द्वारा लिया गया। हाई कोर्ट ने पैरोल के साथ कुछ शर्तें भी लगाई हैं।

आसाराम का इलाज महाराष्ट्र के माधवबाग में पुलिस कस्टडी में करवाया जाएगा। इससे पहले, आसाराम को सीने में दर्द की शिकायत पर जोधपुर एम्स में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) में एडमिट किया।

आसाराम के अस्पताल लाए जाने की खबर मिलते ही उनके अनुयायी एम्स के बाहर इकट्ठा हो गए थे, जिसे देखते हुए वहां सुरक्षा कर्मियों और पुलिस बल को तैनात किया गया था। इससे पहले अप्रेल महीने में आसाराम का आयुर्वेदिक पद्धति से हार्ट का इलाज जोधपुर के एक निजी अस्पताल में किया गया था। अब, सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें फिर से एम्स लाया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles