29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजधानी जयपुर में झमाझम बारिश का दौर जारी, बारिश से कई निचले इलाकों में हुआ जलभराव

राजधानी जयपुर में झमाझम बारिश का दौर जारी है. देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है.बारिश से कई निचले इलाकों में जलभराव हुआ है. तेज बारिश से राजधानी की सड़कें जलमग्न हुई है.

बारिश की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, हालांकि लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत मिली है. तो वहीं प्रदेश के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
दौसा, अलवर, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, राजसमंद,कोटा, बांरा, अजमेर, नागौर, झालावाड़ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने यहां मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना जताई है. आगामी 3 घंटे के लिए तत्कालिक अलर्ट जारी किया गया है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles