35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

राजनीतिक और अवांछित अपराधिक गतिविधियों में लिप्त सीएलजी सदस्य हटेंगे

प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में लगे हुए सीएलजी सदस्य जो राजनीतिक, अवांछित या आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे, उनकी सदस्यता समाप्त की जाएगी। इस संबंध में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कम्युनिटी पुलिसिंग) बीएल मीणा द्वारा सोमवार को सभी पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी किए जा चुके हैं।

एडीजी मीणा ने बताया कि समाज में शांति व्यवस्था एवं सद्भाव कायम करने के उद्देश्य से जनता व पुलिस के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय के लिए सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी का गठन किया गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस थानों के औचक निरीक्षण के दौरान कदाचित संज्ञान में आया है कि कुछ सीएलजी सदस्य राजनीतिक, अवांछनीय एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं।

एडीजी मीणा ने बताया कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त सीएलजी सदस्यों की सदस्यता पुलिस थानों में होने को पुलिस मुख्यालय ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। इसके लिए सभी रेंज एवं जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अयोग्य सदस्यों को तुरंत ही सीएलजी सदस्यता से मुक्त कर उनके स्थान पर सुयोग्य सदस्यों का मनोनयन किया जाए।

एडीजी मीणा ने बताया कि जिन सीएलजी सदस्यों का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है, उनके स्थान पर भी नए सीएलजी सदस्य बनाए जा रहे हैं। इनके मनोनयन में योग्यताओं की पूर्णतया कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जा रही है।

इसके साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि जिले के समस्त पुलिस थानों में प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह में सीएलजी सदस्यों की मीटिंग आयोजित की जावे। यदि किसी भी कारणवश मीटिंग का आयोजन नहीं हो पाए तो तीसरे सप्ताह में आवश्यक रूप से बैठक आयोजित की जावे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles