24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

राजस्थान का स्वप्न साकार होगा ईआरसीपी से: डॉ.अलका सिंह गुर्जर

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ.अलका सिंह गुर्जर ने कहा है कि ईआरसीपी से 13 जिलों की कंठों की प्यास बुझेगी साथ ही सिंचाई का पानी उपलब्ध होगा तथा विकसित भारत का संकल्प राजस्थान का स्वप्न साकार होगा।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह धरातल पर प्रोजेक्ट आया है।

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ.अलका सिंह गुर्जर ने मंगलवार को जयपुर से चैथ माता बरवाड़ा जाते समय बमोर रोड़ टोंक में स्वागत के लिए पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईआरसीपी के लिए काम वसुन्धरा राजे की सरकार में शुरू हुआ था, लेकिन समय कम होने के कारण यह पूरा नही हो सका। श्रीमती गुर्जर ने कहा कि वहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने के कारण राज्य में कांग्रेस की सरकार आ जाने से यह प्रोजेक्ट आगे नही बढ सका। कांग्रेस के पांच साल के शासन में कांग्रेस की सरकार निरन्तर या तो कुर्सी की लड़ाई या राजनीति में व्यस्त रही। उन्होंने कहा कि मुफ्त की रेवडियां बांटकर कांग्रेस सरकार ने समझा जनता को बगला लेगें, जिन चीजों की जरूरत थी,उसके बारे में कांग्रेस ने कभी सोचा ही नही।

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ.अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि पहली बार भाजपा की डबल इंजन की सरकार आई जिसने सिर्फ पचास दिनों में ही अपने चुनावी संकल्प प़त्र को पूरा करने की दिशा में काम शुरू किया जिसमें ईआरसीपी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ईडी में रेड हुई है, इनकी आलमारियां पैसा व सोना उगल रही है। आज योग ने अन्तर्राष्ट्रीय रूप से पहचान बनाई है इतना ही नही यूएनओ ने योग को अन्तर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है और आज के युग में जब मोबाईल का युग है, बच्चे शारीरिक क्षम से दूर होते जा रहे है। अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव में 25 की 25 सीटें जातेंगे, हमारा प्रत्याशी कमल का फूल होगा।

जिस दौरान लोकसभा मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश  गुप्ता, जिला आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिला संयोजक अंजली गुप्ता, एडवोकेट जोधराज गुर्जर, मुकेश गुर्जर, मोहर सिंह गुर्जर, कचनार गुर्जर पूर्व मंत्री, मोहन  पूर्व सरपंच सूथड़ा, विष्णु खण्डेलवाल, भारतीय किसान संघ संभाग अध्यक्ष पोखरमल जाट आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles