34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का फैसला, 8 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंग, झुंझुनूं, दौसा, धौलपुर,सवाईमाधोपुर और भीलवाड़ा में कमेटी भंग

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्राप्त फीडबैक के आधार पर संगठन को पुनर्गठन कर मजबूत करने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आठ ब्लॉक कांग्रेस एवं मंडल कांग्रेस कमेटी को भंग किया गया है. 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़ करने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के समक्ष संभाग प्रभारी उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी महासचिव तथा जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षगणों की बैठक में प्रस्तुत किए गए फीडबैक के आधार पर संगठनात्मक पुर्नगठन हेतु ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों तथा मण्डल कांग्रेस कमेटियों को भंग करने के आदेश जारी किए गए.

झुंझुनूं जिले की चिड़़ावा, दौसा जिले की महुवा व मण्डावर, धौलपुर जिले की बाड़ी व सैपऊ, सवाईमाधोपुर जिले के बौंली तथा भीलवाड़ा जिले के ब्लॉक शाहपुरा व बनेड़ा के ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक कार्यकारिणी एवं मण्डल अध्यक्ष तथा मण्डल कार्यकारिणियों की नियुक्तियों को तुरन्त प्रभाव से भंग किया गया है. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला पदाधिकारी प्रभारियों, जिलाध्यक्षों तथा जिले के प्रमुख कांग्रेस नेताओं से 15 दिवस में प्रस्ताव लेकर इन ब्लॉक एवं मण्डल कांग्रेस कमेटियों का पुनः गठन किया जाएगा.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles