31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

राजस्थान राज्य अन्य प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों में वेतन विसंगति को लेकर रोष व्याप्त

राजस्थान राज्य अन्य प्रशासनिक सेवा परिसंघ (रोसकान) के अध्यक्ष दिनेष कुमार शर्मा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को उषा शर्मा, मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त अखिल अरोडा को ज्ञापन दिया।

शर्मा ने बताया कि प्रदेश में राजस्थान राज्य अन्य प्रषासनिक सेवाओं में वेतन विसंगतियां व्याप्त हैं और इस बारे में रोसकान द्वारा लगातार माननीय मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार के अन्य स्तरों पर ज्ञापन देकर इन्हें दूर करने का अनुरोध किया जा रहा है लेकिन हाल ही में आर.ए.एस., आर.पी.एस. लेखा सेवा व बीमा सेवा हेतु हायर सुपरटाइमस्केल का वेतनमान एल-23 से बढाकर एल-24 करने से वेतन विसंगति और बढ गई है।

अध्यक्ष, रोसकान ने बताया कि समान चयन प्रक्रिया होते हुये भी आर.ए.एस., आर.पी.एस. लेखा सेवा व बीमा सेवा के सापेक्ष अन्य प्रशासनिक सेवाओं को कम वेतनमान दिये जा रहे हैं।जबकि अन्य प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों द्वारा प्रदेष के आर्थिक उन्नयन एवं समग्र विकास हेतु राज्य की लोक कल्याणकारी विकासोन्मुखी योजनाओं तथा नीतियों के क्रियान्वयन में आर.ए.एस., आर.पी.एस. लेखा सेवा व बीमासेवा के सापेक्ष अधिक महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है।उन्होंने बताया कि इस भेदभावपूर्ण व्यवहार से अन्य प्रषासनिक सेवाओं के अधिकारियों में रोष व्याप्त हो गया है।

शर्मा ने बताया कि हायर सुपरटाइमस्केल के पदों पर कुल कैडर स्ट्रेंथ के 5 प्रतिषत तथा सुपरटाइमस्केल के पदों पर 15 प्रतिषत पद निर्धारण किया जाने तथा अन्य प्रषासनिक सेवाओं के लिये भी हायर सुपर टाइमस्केल का वेतनमान एल-24 करने की मांग की गई है।

प्रतिनिधिमंडल मे महासचिव नवरेखा, प्रसार से मोतीलाल वर्मा, राजस्थान परिवहन सेवा से निधि सिंह, महिला अधिकारिता विभाग से जगदीश प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles