29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत ,भाजपा की 115,कांग्रेस की 69 सीट पर जीत

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 100 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। मतगणना में भाजपा की 115 सीटों पर वही कांग्रेस की 69 सीट पर तय है। अन्य ने 10 सीट पर जीत दर्ज की है। 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “…PM मोदी की नीतियों, उनके द्वारा किए कार्य, उनके द्वारा दिया गया भ्रष्टाचार मुक्त शासन और उनपर जनता के अटूट भरोसे के कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है…राजस्थान की जनता की आशाओं पर हम खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा, “राजस्थान में वही जनादेश मिला है जिसकी उम्मीद थी। कांग्रेस के कुराज का सफाया होना तय था। तीनों प्रदेशों में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर मुहर लगी है

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, “हमारी पार्टी के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जीताने के लिए रात-दिन मेहनत की, और इसी का परिणाम है कि राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है… मैं प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का धन्यवाद करते हुए जनता का आभार व्यक्त करता हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 12 चुनावी सभाएं की साथ ही जयपुर और बीकानेर में दो रोड शो भी किया। गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान में 11 सभाएं और 3 रोड शो किए थे। जबकि 10 सभाएं और 2 रोड शो किए थे। जिसमे उन्होंने 13 सीटों को कवर किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 6 सभाएं और एक रोड शो किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 सभाएं और 3 रोड शो किए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में 60 सभाएं और 5 रोड शो किये जिसमे उन्होंने 60 सीटों को कवर किया था। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में 6 सभाएं की थी जिसमे उन्होंने 20 सीटों को कवर किया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles