29.6 C
Jaipur
Monday, March 9, 2026

राज्यपाल मिश्र और मुख्यमंत्री शर्मा ने पीएम मोदी को दी भावभीनी विदाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन दिवसीय राजस्थान प्रवास पश्चात दिल्ली लौटने पर हवाई अड्डे पर राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा  ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में देशभर के पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 58वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए जयपुर आए थे। वह 5 जनवरी सांय को जयपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राजभवन विश्राम गृह में रात्रि विश्राम किया था। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन विश्राम गृह में उनसे इस दौरान विशेष मुलाकात कर प्रदेश के विकास और संवैधानिक जागरूकता संबंधित मुद्दों पर चर्चा भी की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles