21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

राज्यपाल मिश्र ने मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव को हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्रीवास्तव ने हिंदी में शपथ ली।

समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने राज्यपाल  मिश्र से श्रीवास्तव को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति अधिसूचना और वारंट पढ़कर सुनाया। 

समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी और मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, हाई कोर्ट के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं मुख्य न्यायाधीश श्रीवास्तव के परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles