20.6 C
Jaipur
Wednesday, March 11, 2026

राज्यमंत्री हीरालाल नागर गिरे मंच से, मंच टूटने से नागर सहित भाजपा के 4 पदाधिकारी हुए घायल

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर के स्वागत के दौरान अचानक मंच टूट गया। मंच पर मौजूद राज्यमंत्री  नागर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता गिर गए। इस हादसे में राज्यमंत्री और चार भाजपा नेताओं को चोट लगी है। घटना के बाद सभी को सांगोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दो भाजपा नेताओं को कोटा के एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया। घटना गुरुवार शाम 6 बजे कोटा जिले के सांगोद क्षेत्र की है।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर शपथ लेने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र सांगोद पहुंचे थे। गायत्री चौराहे पर मुख्य मंच बनाया गया था, जहां उनकी सभा होनी थी। इस सभास्थल से 50 मीटर की दूरी पर भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सोनी की ओर से स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। इसके लिए मंच भी तैयार किया गया था। नागर जैसे ही मंच पर पहुंचे उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी स्वागत के लिए मंच पर पहुंच गए। नागर का स्वागत किया जा रहा था कि अचानक से भरभरा कर मंच टूट गया और मंत्री समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता नीचे गिर गए।

मंच 15 लोगों के लिए बनाया गया था, जिस पर करीब 40 लोग पहुंच गए थे। इससे अफरा-तफरी मच गई। मंच के नीचे खड़े दूसरे कार्यकर्ताओं ने मंत्री और अन्य नेताओं को संभाला। इस हादसे में राज्यमंत्री हीरालाल नागर के पैर में मामूली चोट आई है। पंचायत समिति सांगोद के प्रधान जयवीर सिंह के मुंह पर, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा के दोनों पैर, समाज सेवी मनोज शर्मा के रीढ़ की हड्डी और भाजपा नेता चन्द्रप्रकाश सोनी के हाथ में चोट लगी है। सभी को एम्बुलेंस से सांगोद के सीएचसी लाया गया। प्रधान जयवीर सिंह और मनोज शर्मा के गहरी चोट लगने की वजह से उन्हें कोटा रेफर किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles