Home राज्य राम मंदिर की आकांक्षा सदियों से थी, जो इस साल पूरी हुई: द्रौपदी मुर्मू

राम मंदिर की आकांक्षा सदियों से थी, जो इस साल पूरी हुई: द्रौपदी मुर्मू

0

बजट सत्र की शुरुआत से पहले लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बीता साल भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने सांसदों को महिला आरक्षण कानून बनाने के लिए बधाई भी दी और एशियन गेम्स के इतिहास में सबसे अधिक मेडल, चंद्रयान-तीन की सफलता, राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा होने का जिक्र किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसे ही राम मंदिर का जिक्र किया मौजूद सांसदों ने मेज थपथपाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की आकांक्षा सदियों से थी, जो इस साल पूरी हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म करने के लिए सरकार ने कड़े कानूनी प्रावधान किए।

राष्ट्रपति दोपद्री मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार जीरो इफेक्ट और जीरो डिफेक्ट पर बल दे रही है। मेरी सरकार, भारत की युवा शक्ति की शिक्षा और कौशल विकास के लिए निरंतर नए कदम उठा रही है। मेरी सरकार ने बीते 10 वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। राष्ट्रपति दोपद्री मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार ने वैश्विक विवादों और संघर्षों के इस दौर में भी, भारत के हितों को मजबूती से दुनिया के सामने रखा है। आज मेड इन इंडिया एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है।

राष्ट्रपति दोपद्री मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार ने ऐसे क्षेत्र की भी पहली बार विकास से जोड़ा है जो दशकों तक दशकों तक उपेक्षित रहे हैं। हमारी सीमाओं से सटे गांव को अंतिम गांव कहा जाता था। मेरी सरकार ने उन्हें देश का पहला गांव बनाया है। 

राष्ट्रपति दोपद्री मुर्मू ने कहा कि सरकार ने उज्ज्वला योजना पर 2.5 लाख करोड़ रुपए और गरीबों को सस्ता राशन देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए खर्च किए। आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। 11 करोड़ घरों को पहली बार नल से जल योजना से जोड़ा गया है। राष्ट्रपति दोपद्री मुर्मू ने कहा कि किडनी मरीजों के डायलिसिस की सुविधा दी है। एलईडी बल्ब से बिजली के बिल में बचत लाने की कोशिश की है। योजनाओं को तेजी से पूरा करने का लक्ष्य रखा है।बीते साल दुनिया ने दो बड़े युद्ध देखे। वैश्विक संकट के बावजूद देश में महंगाई नहीं बढ़ने दी है। गरीबों और मध्यम वर्ग को सस्ते में हवाई टिकट मिल रहे हैं।

राष्ट्रपति दोपद्री मुर्मू ने कहा कि देश में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को पक्का घर मिला है। 11 करोड़ ग्रामीणों को पाइप से पानी पहुंचा है। कोरोना काल से ही 80 करोड़ देशवासियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। अब इसे आने वाले 5 सालों के लिए आगे बढ़ाया गया है। इस पर 11 लाख करोड़ रुपए और खर्च होने का अनुमान है।

राष्ट्रपति दोपद्री मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार ने एक देश-एक टैक्स कानून लाई। बैंकिंग सिस्टम मजबूत किया। बैंकों का एनपीए घटकर 4 प्रतिशत रह गया है। पहले की तुलना में एफडीआई दोगुना हो गया है। सुशासन और पारदर्शिता के चलते आर्थिक सुधार हुआ है। मेक इन इंडिया सबसे बड़ा अभियान बन गया है. रक्षा क्षेत्रों में निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ी है। आज हम खिलौने निर्यात करते हैं। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस भी सुधार हुआ है। 

राष्ट्रपति दोपद्री मुर्मू ने कहा कि देश में बिजनेस को लेकर अच्छा माहौल बना है। डिजिटल इंडिया से बिजनेस करने में आसानी हुई है। डिजिटल इंडिया देश की बड़ी उपलब्धि बन गया है. दुनिया के दूसरे देश भी आज यूपीए से ट्रांजेक्शन की सुविधा दे रहे हैं। सरकार को निजी क्षेत्र की क्षमता पर भरोसा है। 2 करोड़ फर्जी लाभार्थी सिस्टम से बाहर किए गए हैं।

राष्ट्रपति दोपद्री मुर्मू ने कहा कि सरकार ने 34 लाख करोड़ सीधे लाभार्थियों के खाते में डाले हैं। डिजि लॉकर जीवन को आसान बना रहा है। भारत में दुनिया का 46 प्रतिशत लेनदेन डिजिटल होने लगा है। वन विभाग से क्लीयरेंस मे अब 75 दिन लगते हैं। रेलवे के क्षेत्र में भी देश ने नए आयाम छूए हैं। इंफ्रास्क्ट्रचर में रिकॉर्ड निवेश किया गया है। विकसित भारत की भव्य इमारत चार स्तंभ पर खड़ी हो सकती है. ये युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान शक्ति और गरीब वर्ग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here