21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

रायबरेली में एक लड़की ने सवाल पूछा, राहुल कब शादी करोगी, तो प्रियंका बोलीं- अब तो बताना ही पड़ेगा, शादी शीघ्र करूंगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी सोमवार को बहन प्रियंका के साथ रायबरेली के बछरावां पहुंचे। दोनों भाई-बहन जनसभा को संबोधित करने एक साथ मंच पर पहुंचे। इसी बीच भीड़ में से एक लड़की ने पूछा- राहुल जी आप शादी कब कर रहे हैं ? राहुल ने सवाल अनसुना कर दिया। तो प्रियंका ने हंसते हुए उनका हाथ पकड़कर कहा- पहले उसका जवाब दो। राहुल ने माइक संभाला और कहा- क्या सवाल है? लड़की ने फिर शादी को लेकर सवाल किया। इस पर राहुल ने कहा- अब जल्दी शादी कर लूंगा।

राहुल ने प्रियंका को अपने पास बुलाया। दुलार करते हुए कहा किये मेरी बहन, मेरे लिए कैंपेन कर रही। अपना खून-पसीना बहा रही। ये मेरी 2 माताओं की कर्मभूमि है। इसलिए यहां से चुनाव लड़ने आया हूं। कांग्रेस देश के युवाओं के लिए क्या करने जा रही है, ये बताने मैं रायबरेली आया हूं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles