24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

राष्ट्रधर्म की रक्षा के लिए वीर साहिबजादों के बलिदान को पूरा देश सदैव याद रखेगा – सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ’’वीर बाल दिवस’’ पर हीदा की मोरी स्थित गुरुद्वारा पहुंच मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की, साथ ही उन्होंने सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को नमन किया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आज पूरा देश वीर साहिबजादों को याद कर रहा है, जिन्होंने राष्ट्रधर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया, लेकिन किसी के आगे झुके नहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसे वीर साहिबजादों की शहादत की पुण्य स्मृति में 2022 में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि देश में अब तक उस औरंगजेब का महिमामंडन होता आया जिसने धर्म परिवर्तन नहीं करने पर वीर साहिबजादों को बहुत छोटी उम्र में जिन्दा दीवार में चुनवा दिया था। वीर साहिबजादों की इस गौरवगाथा को जन जन के मानस पटल पर पहुंचाने के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल दिवस वीर साहिबजादों के नाम से मनाने की शुरूआत की। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा मोदी जी जैसा करिश्माई नेतृत्व ही ऐसा ऐतिहासिक निर्णय ले सकता है। देश की जनता ने देखा कि मोदी की अगुवाई में पहले भी अनेक ऐसे काम हुए हैं, जिससे युवा पीढ़ी हो हमारे गौरवशाली इतिहास का पता चलता है। हमारी आने वाली पीढ़ी अब देश के वीरों की गौरवगाथा को जानेगी। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles