31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के कटक से भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर किया नियुक्त

18 वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। इसमें लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। इससे पहले गुरुवार 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के आर्टिकल 95 (1) के तहत ओडिशा के कटक से भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। वे संसद में नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे।

भर्तृहरि महताब कटक से सात बार के सांसद हैं। वे इस साल मार्च में ही बीजेडी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। 2017 में लोकसभा में होने वाली चर्चाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें आउटस्टैंडिंग पार्लियामेंटेरियन अवॉर्ड से नवाजा गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles