21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत पर फायरिंग, राजपूत करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना घायल, अस्पताल में कराया भर्ती,पुलिस ने चार को लिया हिरासत में

राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना के शुक्रवार रात को बीच विवाद हो गया। फायरिंग होने की जानकारी मिल रही है। इस फायरिंग में महिपाल सिंह मकराना घायल हो गए। पुलिस ने घायल मकराना को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

घटना की जानकारी के बाद चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना के बाद करणी सेवा अध्यक्ष के समर्थकों ने चित्रकूट थाने पर जाकर नारेबाजी शुरू कर दी। चित्रकूट थाने पर तनाव की स्थिति बनी हुई हैऔर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस को तैनात किया है ।

राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत ने बताया कि शुक्रवार को चार लोग मेरे कार्यालय में घुसे। एक बदमाश ने मुझ पर फायर कर दिया। गोली मेरे पास से निकल गई। इससे मुझे कुछ नहीं हुआ। इस दौरान मेरे गनमैन ने बदमाश को कंट्रोल किया। उसे नीचे गिरा दिया। फायरिंग करने वाले से मैंने जब रिवाॅल्वर छीनी तो वह सॉरी बोलने लगा। मेरा गनमैन फायर करने वाला था, लेकिन मैंने उसे रोक लिया।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मकराना घायल थे, उनका उपचार कराया जा रहा है। दोनों के पास गनमैन है। गनमैन से भी घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी। राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यालय में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles