20.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान कर्जमाफी के नाम पर राजस्थान के किसानों को धोखा दिया-सतीश पूनियां


अलवर। भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा आज अलवर जिले में अलवर शहर, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़, कठूमर, रामगढ़, तिजारा इत्यादि विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची, जहां स्वागत एवं आम सभाओं को विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह ने संबोधित किया, आमजन से जनविरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

डॉ. पूनियां ने कहा कि, कांग्रेस शासन में राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है, बहन बेटियों के खिलाफ अत्याचार में प्रदेश शीर्ष पर है, बेरोजगारों के साथ छलावा हो रहा है। पेपर लीक से युवा अवसाद में है, काफी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने आत्महत्या कर ली।

राजस्थान में भाजपा का संगठन तो मजबूत है ही, साथ ही कांग्रेस की गलत नीतियों का फायदा भाजपा को मिलेगा। राहुल गांधी ने अलवर मालाखेड़ा की सभा के दौरान एक युवक का नाम पुकारा था रूपसिंह और उसको नौकरी देने की बात कही, लेकिन रूपसिंह आज भी धक्के खा रहा है, उसकी कोई सुध नहीं ली।

प्रदेश में 60 लाख से अधिक किसानों पर कर्जा है, विधानसभा में मैंने सवाल लगाया कि कर्जमाफी के कारण राजस्थान के कितने किसानों का कर्ज माफ हुआ, उनका जवाब था 19422 किसानों की जमीन कुर्क हो गई, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान कर्जमाफी के नाम पर राजस्थान के किसानों से झूठ बोला, धोखा दिया है।

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर के ठाकरी गांव के सोहनलाल कड़ेला ने लाइव वीडियो जारी किया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली और उन्होंने कहा कि मैं कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं, मेरी आत्महत्या का दोषी कोई है, वो राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं।

आज सर्वाधिक बेरोजगारी राजस्थान में है, हनुमानगढ़ के कन्हैयालाल ने एक सुसाइड नोट लिखा कि सॉरी पापा मैं आपके सपने पूरे नहीं कर पाया, पेपर लीक से परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया। प्रदेश में जितनी परीक्षाएं हुई, उन परीक्षा में सवा करोड़ स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, लेकिन नौकरी दी मात्र एक लाख युवाओं को।

राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, प्रदेश में आमजन सुरक्षित नहीं है, पाँच सालों में 10 लाख 92 हजार से अधिक मुकदमे दर्ज हुए, ऐसी बहुत सारी घटनाएं थी।

प्रदेश में नाबालिग को भट्टी में जला दिया गया तो भूख से बिलखती महिला ने एंबुलेंसकर्मी से रोटी मांगी तो अस्मत लूट ली गई, ऐसी तमाम घटनाएं हैं जिन्होंने राजस्थान को पूरे देश दुनिया में शर्मशार किया।

कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती है, रामनवमी और हिंदु नववर्ष पर प्रदेश में धारा 144 लगती है तो पीएफआई के कार्यक्रम को प्रदेश में अनुमति दी गई।

भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा में जो उत्साह दिखाई दे रहा है, वह पूरी तरह सत्ता परिवर्तन की ओर अग्रसर है, जो भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण कारक होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles