20.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

रोडवेज की AC बसों का सफर हुआ महंगा:जयपुर से दिल्ली जाने पर 28 रुपए तक ज्यादा देने होंगे, 10 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाए गए

राज्य की भजनलाल सरकार ने बजट से एक दिन पहले राजस्थान रोडवेज की वातानुकूलित (एसी) बसों के किराए में बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब जयपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एसी बस में 28 रुपए तक किराया ज्यादा देना होगा। किराया प्रति किलोमीटर 10 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

राजस्थान रोडवेज के कार्यकारी निदेशक (यातायात) की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक वर्तमान में एक यात्री का किराया 1.55 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से किराया था, जिसे बढ़ाकर अब 1.65 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से किराया निर्धारित किया गया है।

इस 10 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी से जयपुर से दिल्ली की दूरी जो करीब 280 किलोमीटर है उससे किराये में 28 रुपए तक बढ़ोतरी हो गई। बढ़ा हुआ किराया 10 जुलाई की रात से लागू हो गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles