20.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

लोकसभा के चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चर्चा की है, शीघ्र उम्मीदवारों की होगी घोषणा: सचिन पायलट

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा के चुनाव के संभावित उम्मीदवारों को लेकर विस्तार से चर्चा की है। 

गुरुवार को छत्तीसगढ़ के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सोनिया गांधी औरअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में लोकसभा के संभावित उम्मीदवारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है।

उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के प्रभारी से लोकसभा केसंभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई है और शीघ्र हीअंतिम निर्णय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीतने वाले नेता को ही चुनाव चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया जाएगा।

सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी नेतृत्व जिसको भी निर्देश देगा वह लोकसभा का चुनाव लड़ेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles