35.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

लोकसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी, गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह ने दर्ज की बड़ी जीत

लोकसभा चुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे से ही मतगणना जारी है. इसी कड़ी में अब परिणाम आना शुरू हो गए है. गुजरात के गांधी नगर से अमित शाह ने जीत दर्ज की है. करीब साढ़े पांच लाख वोटों से शाह ने जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस की कैंडिडेट सोनल पटेल को हार का सामना करना पड़ा है. 

इससे पहले जयपुर शहर से भाजपा की मंजू शर्मा जीत गई है ज​बकि उन्होंने प्रतापसिंह खाचरियावास को हरा दिया. कंगना रनौत मंडी से 14734 वोटों से आगे चल रही हैं. अरुण गोविल 9841 वोटों से आगे है. हेमा मालिनी मथुरा सीट से 34748 वोटों से आगे हैं. मनोज तिवारी- 15347 वोट से आगे, रवि किशन- 9463 से आगे, शत्रुघ्न सिन्हा- 802 वोटों से पीछे, राज बब्बर- 28487 वोटों से आगे चल रहे है. 

543 लोकसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरे 8360 उम्मीदवारों के भाग्‍य का आज फैसला होगा. इसके साथ ही साफ हो जाएगा कि देश के सिंहासन पर कौन काबिज होगा. कौन विपक्ष में और किसको हार नसीब होती है. इस प्रक्रिया में पार्टी एजेंट और रिटर्निंग ऑफिसर के साथ-साथ माइक्रो ऑब्जर्वर भी मौजूद है. 

सभी लोकसभा सीटों पर मतगणना का काम टेबलों पर होगा. जहां 751 पार्टियों के 8360 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. लोकसभा चुनाव 2024 में 1333 नेशनल पार्टी से, 532 स्टेट पार्टी से, 2580 गैर मान्यता प्राप्त पार्टी से और 3915 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है. सबसे पहले बैलेट पेपर के जरिए डाले गए वोटों की गणना की गई, उसके बाद ईवीएम के वोटों की गणना की जा रही है. और फिर फाइनल आंकड़े जारी किए जाएंगे. 

बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हुए थे. 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हुई थी. और 1 जून को अंतिम चरण के मतदान के साथ ही सात चरण के आम चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हो गई. पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों में 102 सीटों पर वोट डाले गए. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों में 88 सीटों पर वोटिंग हुई. तीसरे चरण में 7 मई को 11 राज्यों में 94 सीटों पर मतदान हुआ. 13 मई को चौथे चरण में 96 सीटों पर 10 राज्यों में वोटिंग हुई. 5वें चरण में 8 राज्यों में 49 सीटों पर 20 मई को वोट डाले गए. छठे चरण में 8 राज्यों में 58 सीटों पर 25 मई को वोटिंग हुई. 7वें चरण में 8 राज्यों में 57 सीटों पर 1 जून को मतदान हुआ था. इसके बाद आज इन संसदीय सीटों पर खड़े प्रत्यशियों को लेकर जनता ने क्या फैसला लिया है. किसकी सरकार बनेगी ये साफ होगा.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles