31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

लोकसभा चुनाव को लेकर सांगानेर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न


लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारीयां शुरू कर दी हैं जिसके लिए समस्त लोकसभाओं में प्रभारी लगा दिए गए हैं जो प्रत्येक लोकसभा में विधानसभा वार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद कर लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे हैं इसी कड़ी में कल सांगानेर विधानसभा के कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमे जयपुर लोकसभा प्रभारी विधायक रोहित बोहरा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान की हार से आपको हताश होने की जरूरत नहीं है हम सभी मिलकर एक नए जोश के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी करेंगे सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने सांगानेर की जनता की सेवा में कोई कमी नहीं रखी बिना दिन रात देखे , खुद की परवाह किए बिना कोरोना जैसी भयानक महामारी में भी जनता के बीच रहकर उनकी सेवा की उसके अनुसार परिणाम नहीं मिला लेकिन हम अब पूरे जोश और जज्बे से लोकसभा चुनाव लडेंगे और सांगानेर से कांग्रेस को लीड दिलाकर विधानसभा चुनाव की कसर पूरी करेंगे भाजपा की केंद्र सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है पहले किसान फिर पहलवान अब ड्राइवर भाइयों के संघर्ष को याद करते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकना है केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने में लगी हुई है और लोगों को धर्म में उलझा रखा है ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles