31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

लोकसभा चुनाव में हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने 400 से ज्यादा का लक्ष्य रखा है, चुनाव नेताओं के दम पर नहीं, बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर ​जीते जाते हैं : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा किइस बार लोकसभा चुनाव में हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने 400 से ज्यादा का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की पूर्ति कोई नेता नहीं कर सकता। भाजपा का कार्यकर्ता ही कर सकता है। भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें चुनाव नेताओं के दम पर नहीं जीते जाते। बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर ​जीते जाते हैं।

सोमवार को जोधपुर में चार लोकसभा क्षेत्र जोधपुर, बाड़मेर, पाली और जालोर-सिरोही के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जोधपुर, बाड़मेर, पाली और जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर जीत के लिए विस्तार से रणनीति मैंने दे दी है। उस चुनावी रणनीति को  को लागू करना कठिन है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता ऐसे काम कर लेते हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रीअशोक  गहलाेत अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। इन्हें आम लोगों की चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत जी अगर ​बेटे को जिताने में से फ्री हो जाओ तो मेरी बात का जवाब देना। मैंने तो आज सार्वजनिक रूप से हिसाब दिया है। हिसाब देखकर दिन तय करना, हमारे युवा मोर्चा के अध्यक्ष को चर्चा करने भेज दूंगा, दो-दो हाथ कर लेना।

उन्होंने कहा कि ईआरसीपी का वादा किया तो सब लोग हंस रहे थे, गहलोत जी पूछ रहे थे कहां से लाएंगे। गहलोत जी- भजनलाल तो पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं, पांच महीने में ही ईआरसीपी को जमीन पर उतारने का काम कर दिया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पांच साल के अंदर राजस्थान में जगह-जगह पर बहुसंख्यकों के धार्मिक स्थानों पर हमला हुआ।कन्हैयालाल को मार दिया गया। कई सारे लोगों को मार दिया गया। ये तुष्टिकरण करने वाले लोग हैं। हमारा मत है न्याय सभी के साथ होगा, तुष्टिकरण किसी के साथ नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि राहुल को लोकतंत्र की बात करने का अधिकार नहीं ये लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा- आपकी दादी ने इमरजेंसी में लाखों लोगों को जेल में डाल दिया था। राजनीतिक पार्टियों पर प्रतिबंध लगाया। आपको लोकतंत्र की बात करने का कोई अधिकार नहीं हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ये जो कुनबा शामिल हुआ है। रविवार को इन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाओ। क्यों, क्या हो गया लोकतंत्र को। आप काहे को लोकतंत्र को बचाने की बात कर रहे हो। कहते हैं-हमारे नेता जेल में गए। आप बताओ- 12 लाख करोड़ के घोटाले करेंगे तो जेल में जाएंगे या नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा सुन लो-क्यों फरियाद कर रहे हो। 2014 और 2015 में कहकर चुनाव लड़ा था जो भ्रष्टाचार करेगा वो जेल की सलाखों के पीछे जाएगा। यहां पर भी जिन्होंने पेपरलीक में भ्रष्टाचार किया, उन्हें चुन-चुनकर जेल में डाला।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आपने घोषणा पत्र के कितने वादे पूरे किए और हमने कितने। मैं जोधपुर का भी पूरा चिट्ठा लेकर आया हूं, गहलोत ने कितनी घोषणा बजट और विधानभा में की है। 30 प्रतिशत भी जोधपुर में पूरा नहीं किया। यहां तो झूठ नहीं बोलते, आप यहां के रहने वाले हैं और ये आपकी जन्मभूमि है। उन्होंने जन्मभूमि को भी ​नहीं छोड़ा। जोधपुर के साथ भी कुठाराघात किया। 70 प्रतिशत काम की घोषणा की और उसे भी पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों को डर था कि सीबीआई आएगी तो हमारे काले कारनामों को खोल देगी। हमने आते ही राजस्थान में सीबीआई की रोक हटा दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles