29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

लोकसभा चुनाव-2024: शत प्रतिशत मतदान के लिए निर्वाचन विभाग का एक और नवाचार, सुबह 7 से 9 बजे के बीच मतदान करने वाले फर्स्ट टाइम वोटर्स को दिया जाएगा प्रमाण पत्र: प्रवीण गुप्ता

लोकसभा आम चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन विभाग ने एक और नवाचार किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि हैप्पी आवर्स यानि सुबह 7 से 9 बजे के बीच मतदान करने वाले फर्स्ट टाइम वोटर्स को निर्चवान विभाग की तरफ से  प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 से 9 बजे के बीच मतदान करने वाले प्रथम 40 फर्स्ट टाइम वोटर्स को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही राज्य के अन्य मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 से 9 बजे के बीच मतदान करने वाले शुरूआती 20 फर्स्ट टाइम वोटर्स को हर मतदान केन्द्र पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। नव मतदाता 18 से 24 वर्ष के होंगे, जो लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि राज्य निर्वाचन विभाग प्रदेश में 18-19 आयु वर्ग के 16 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी इन मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही, मतदान के लिए डिजिटल माध्यम से शपथ दिलाई जाकर, सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है। मतदान दिवस पर मतदान केंद्र पर सेल्फी पाइंट लगाए जाएंगे। मतदान के बाद यहां सेल्फी लेकर सीईओ राजस्थान की वेबसाइट पर पोस्ट करने पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। बेस्ट सेल्फी को सम्मानित भी किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि नवविवाहित वर-वधु द्वारा मतदान कर सेल्फी अपलोड करने पर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। संयुक्त परिवार की तीन पीढ़ियों, दादा-दादी, बेटा-बेटी और पोता-पोती द्वारा मतदान कर सेल्फी अपलोड करने पर भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने नव मतदाताओं से अपील है कि सभी लोकतंत्र में अपनी भागीदारी अवश्य निभाएं। स्वयं भी मतदान करें और परिवार सहित अन्य लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles