35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

लोकेश के खुलासे पर मोदी की तीखी प्रतिक्रिया

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD रहे लोकेश शर्मा ने बुधवार शाम एक पीसी कर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर आज पीएम मोदी का रिएक्शन सामने आया है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में आंवला क्षेत्र में आयोजित जनसभा में राजस्थान की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर तीखे हमले किए। पीएम मोदी ने लोकेश शर्मा के खुलासे का जिक्र करते हुए कहा कि गहलोत सरकार पेपर लीक में खुद शामिल थी। उन्होंने पूछा कि नौजवानों के साथ इससे बड़ा पाप और धोखा क्या हो सकता है?

मोदी ने कहा, राजस्थान में कांग्रेस के लोगों ने ही कल एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। राजस्थान में जो पेपर लीक हुआ था, उसमें कांग्रेस की गहलोत सरकार खुद शामिल थी। लेकिन अब तक कांग्रेस के मुँह पर ताले लगे हुए है। 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं की क्षमता को बर्बाद किया है। इसका ताजा प्रमाण राजस्थान में देखने को मिला है।राजस्थान में अब कांग्रेस का ही पेपर लीक हो गया है। मोदी ने कहा कि अशोक गहलोत के करीबी ने खुलासा किया है कि राजस्थान में हुए पेपर लीक में कांग्रेस की गहलोत सरकार खुद शामिल थी। 
ज्ञात हो कि बुधवार को गहलोत के ओसएडी रहे लोकेश शर्मा ने पीसी कर कई बड़े खुलासे किए थे. जिसमें रीट परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार को पेपर लीक की जानकारी थी, लेकिन एक्शन के बदले मुझे मीडिया मैनेज करने को कहा गया। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles