29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

विदेशी महिला जयपुर के कॉलेजों में कोकीन की सप्लाई करते गिरफ्तार, 3 साल से वीजा नहीं, कई चौंकाने वाली जानकारियां आई सामने

जयपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई विदेशी महिला से पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई हैं। विदेशी महिला लोरा गास्तोन उर्फ सारा उर्फ रानिया तंजानिया की रहने वाली है और वह इंजीनियरिंग और निजी विश्वविद्यालयऔर कॉलेजों के छात्रों को कोकीन सप्लाई करती थी। वर्ष 2016 में तंजानिया से भारतआई थी, लेकिन इसके बाद अपने देश नहीं लौटी। आरोपी ने महिला ने गिरफ्तारी के बाद खुद का नाम-पता भी गलत बताया था। इसके अलावा जो भी जानकारी मौके पर दी थी, वो गलत निकली। जब महिला के वीजा की जांच की गई तो सामने आया कि वह 3 साल पहले खत्म हो चुका है।

रामनगरिया थाना के एसएचओ जहीर अब्बास ने बताया कि रामनगरिया थाना पुलिस ने 31 अक्टूबर की देर शाम को एक महिला को रामनगरिया स्थित लोटस विला में उसके फ्लैट से 7 ग्राम कोकीन और 43 हजार रुपए नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। 

पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम रानिया अली कैरो बताया था और कहा था कि वह कुछ समय पहले ही जयपुर आई है। उसकी बहन यहां एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करती है। इस पर पुलिस ने महिला की बहन को जानकारी दी। मामला एनडीपीएस एक्ट का होने के कारण जांच प्रताप नगर थाना पुलिस को दी गई। महिला तस्कर को 1 नवंबर को कोर्ट में पेश कर 4 दिन का रिमांड लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह कोकीन पंजाब से लेकर आई है। इस पर पुलिस टीम महिला को लेकर पंजाब के जालंधर पहुंची। यहां जांच में सामने आया कि महिला तस्कर ने कोई भी जानकारी सही नहीं दी है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला का नाम लोरा गास्तोन उर्फ सारा उर्फ रानिया निवासी तंजानिया है। वह भारत आने के बाद दिल्ली के राजपुर एक्सटेंशन में फ्लैट लेकर रही थी। इसके बाद कुछ महीने पंजाब में रुकी थी। पुलिस टीम लोरा को लेकर दिल्ली पहुंची, जहां उसके पासपोर्ट और वीजा की जांच की तो सामने आया कि उसका वीजा साल 2020 में खत्म हो चुका है। इसके बाद भी वह भारत में रहकर छात्रों को ड्रग्स बेच रही थी।
प्रताप नगर थाना पुलिस को लोरा के दिल्ली स्थित फ्लैट से कई अहम जानकारियां मिली है। पुलिस को उन तस्करों की भी जानकारी मिली है, जो तंजानिया और अन्य देशों से आने वाले छात्रों से कोकीन की सप्लाई कराते थे। इस जानकारी पर पुलिस काम कर रही है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की मदद से पुलिस आगे ड्रग्स सप्लायरों के ठिकानों पर दबिश देगी। पुलिस को लोरा के सामान की जांच के दौरान एक पेन ड्राइव, मादक पदार्थों के सोर्स की जानकारी सहित कई दस्तावेज मिले हैं, जो पुलिस को मुख्य तस्करों तक पहुंचा सकती है। इसके बाद पुलिस टीम महिला के दस्तावेजों को जब्त कर जयपुर ले आई।
लोरा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रामनगरिया, प्रताप नगर और जगतपुरा एरिया में कॉलेजों के कई विद्यार्थी उसके संपर्क में हैं, जो नशा करते हैं। वह दिल्ली से नशे की खेप लाती थी और यहां इनविद्यार्थियों को सप्लाई करती थी। लोरा से पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके पास से 2 मोबाइल नंबर और एक डायरी मिली है। इसमें पुलिस को उन विद्यार्थियों की जानकारी मिली है, जो लोरा से नशा लेते थे। पुलिस अब उन छात्रों की तलाश कर रही है, जो लोरा से नशा लेते थे।

लोरा ने पुलिस को बताया कि वह कई बार दिल्ली से कोकीन लाकर जयपुर में छात्रों को सप्लाई कर चुकी है। इतना ही नहीं कई छात्र और भी है, जो उसकी तरह नशे की सप्लाई करते हैं। महिला तस्कर अवैध मादक पदार्थ कोकीन 10 हजार रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से बेचती थी, जिससे उसका यहां पर रहने का खर्चा निकलता था। सीआई प्रताप नगर ने बताया कि लोरा की गिरफ्तारी की जानकारी तंजानिया एंबेसी को दे दी गई हैं। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles