29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

विधानसभा आम चुनाव- 2023: पूरक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एक लाख 47 हजार लोगों ने किया आवेदन

विधानसभा आम चुनाव- 2023 के लिए अब तक वंचित पात्र लोगों को पूरक मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चला अभियान शुक्रवार को समाप्त हो गया। अभियान अवधि में प्रदेशभर में एक लाख 47 हजार से अधिक मतदाताओं ने फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि ईआरओ अब इन सभी 1 लाख 47 हजार 240 आवेदनों का 6 नवम्बर तक निस्तारण करेंगे। निर्वाचन विभाग द्वारा 7 नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें शामिल मतदाता आगामी 25 नवम्बर को मतदान दिवस पर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 

गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में अब तक 5 करोड़ 27 लाख 96 हजार 733 मतदाता दर्ज हैं। इनमें एक लाख 42 हजार 72 सर्विस वोटर्स हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles