31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

विधानसभा चुनाव: 200 विधानसभा क्षेत्रों में 1875 प्रत्याशी, अंतिम दिन 490 ने वापस लिए नामांकन पत्र

राजस्थान विधानसभा आम चुनाव – 2023 के लिए कुल 2365 अभ्यर्थियों में से 490 ने अंतिम दिन नामांकन पत्र वापस लिए अब 1875.अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए शेष बचे हैं। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 में 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामंकन वापसी के बाद कुल 1875 उम्मीदवार शेष है। 

वहीं विधानसभा आम चुनाव-2018 में 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 2294 उम्मीदवारों में से 2105 पुरूष उम्मीदवार एवं 189 महिला उम्मीदवार थे। 

उल्लेखनीय है कि विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए 30 अक्टूबर से नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 6 नवंबर तक 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 2365 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। 7 नवंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। कुल 396 नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। पूरे राज्य में मतदान एक चरण में 25 नंवबर को होगा तथा 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles