24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

विधायक शोभारानी कुशवाहा ने की कांग्रेस ज्वॉइन,भाजपा से चल रही थी निष्कासित

बीजेपी से निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाहा ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली हैं। बीजेपी से विधायक शोभारानी कुशवाहा को राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने पर पार्टी से निष्कासित किया गया था। धौलपुर से कांग्रेस जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने यह जानकारी दी।विवादों के चलते शोभारानी कुशवाहा भाजपा से निष्कासित चल रही थी। शोभारानी कुशवाहा धौलपुर से भाजपा के टिकट पर 2018 में विधायक बनी थी। शोभारानी 2017 के उपचुनावों में धौलपुर निर्वाचन क्षेत्र से और 2018 के राजस्थान विधान सभा चुनावों में लगातार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनी थी। उनके पति बनवारी लाल कुशवाह 2013 के विधानसभा चुनाव में धौलपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने थे. ये खुलासा होने के बाद कि उन्होंने राजस्थान विधानसभा से राज्यसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी, उन्हें भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के कारण विधायक शोभारानी कुशवाह को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया था। कुशवाह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी के पक्ष में वोट किया था। कुशवाह को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया और पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की। राष्ट्रीय अनुशासन समिति के सचिव ओम पाठक ने कुशवाह के निष्कासन का आदेश जारी किया था।

धौलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने मानेसर की घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि शोभारानी कुशवाह ने उनका साथ दिया और उनकी सरकार को गिरने से बचाया। सीएम गहलोत ने खुले मंच से विधायक शोभारानी का नाम भी लिया था जिक्र बाद राजस्थान के धौलपुर से विधायक शोभारानी को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles