24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष जोशी और सह प्रभारी विजया राहटकर ने किया वृक्षारोपण,जोशी की अपील, अधिक से अधिक संख्या में करें वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर द्वारा वृक्षारोपण किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामना देते हुए प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वर्तमान समय में वृक्षारोपण अति आवश्यक है। वृक्ष मनुष्य के जीवन का आधार है, ऐसे में वृक्षारोपण को हमें सतत रूप से आगे बढ़ाते रहना चाहिए। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी कहा कि प्रकृति की जरूरत को समझते हुए हम सभी को अपने जीवन के विशेष दिनों पर वृक्ष लगाने की शुरूआत करनी चाहिए। फिर चाहे जन्म दिन हो, या फिर शादी की सालगिरह या अन्य शुभ अवसर, हमें एक पेड़ लगाकर उसकी सार संभाल की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने गुलमोहर, करंज, अमरूद, इमली जैसे फलदार और छायादार वृक्ष लगाए। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी,  प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा, पूजा कपिल मिश्रा, लक्ष्मीकांत पारीक, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, भाजपा आईटी सेल प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, भाजपा मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles