24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 9 हजार ऐंठने का मामला पीड़िता के पिता ने कराया दर्ज

पापड़वाले हनुमानजी मंदिर में दर्शन करने गई मेरी लड़की का अनजान दो लड़कों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 9 हजार रुपए ऐंठने का मामला पिता ने मंगलवार को विद्याधर थाने में दर्ज कराया है। पिता ने रिपोर्ट में कहा है कि डिमांड करने पर रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल करने के साथ मारने की धमकी दी। 

पुलिस ने बताया विद्याधर नगर निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी 19 साल की बेटी और क्लासमेट के गले मिलने का अनजान दो लड़के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर स्टडी के बाद बेटी पापड़वाले हनुमानजी मंदिर में दर्शन करने गई थी। मंदिर के पास ही उसका क्लासमेट मिल गया। आपस में दोनों बातचीत करने लगे। शाम करीब 4:30 बजे घर जाने से पहले दोनों गले मिल रहे थे। इस दौरान अनजान दो लड़कों ने उनका गले मिलने का वीडियो बना लिया।
अब दोनों बदमाशमेरी पुत्री कोवीडियो दिखाकर बेटी को धमकाया- हमारे से भी गले मिल। नहीं तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे। अश्लील बातें बोलकर दोनों को धमकाने लगे। वीडियो वायरल नहीं करने के एवज में रुपए मांगे। गाली-गलौज कर बार-बार धमकाने पर क्लासमेट ने 1 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। वहां से बेटी के निकलकर घर आने पर दोनों बदमाशों ने रोक लिया। धमकाया- रुपए दो नहीं तो दोनों को जान से मार देंगे। बेटी ने घर से रुपए लेकर देने की कहा। उसके बाद एक बदमाश ने क्लासमेट को पकड़े रखा। दूसरा बदमाश पीछे-पीछे घर तक आ गया। घर से 8 हजार रुपए लेकर बेटी ने दोनों बदमाशों को दिए।
क्लासमेट को छोड़ने के बाद वीडियो डिलीट करने की कहा। बदमाशों नए धमकाया कि वीडियो हमारे मोबाइल में सुरक्षित है। रुपयों की आवश्यकता होगी तो कॉल कर देंगे। रुपए नहीं दिए तो वीडियो को वायरल कर देंगे। जैसे-तैसे डरी-सहमी पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पेटीएम भुगतान वाले मोबाइल नंबर पर कॉल किया। कुछ देर बाद ही अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल बदमाशों ने परिजनों को धमकाना शुरू कर दिया। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles