33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

वॉट्सऐप ग्रुप पर मैसेज को लेकर झगड़ा होने के बाद गुस्साए मौसेरे भाइयों ने सीने में चाकू घोंपा,बीच-बचाव करने आए उसके साथी पर भी चाकू से हमला,एक की इलाज के दौरान मौत

वॉट्सऐप ग्रुप पर मैसेज को लेकर झगड़ा होने के बाद गुस्साए मौसेरे भाइयों ने सीने में चाकू घोंप दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए उसके साथी पर भी चाकू से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में सवाई मानसिंह अस्पतालपहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस फरार हत्यारों की तलाश कर रही है।

जयसिंहपुरा खोर पुलिस थाने के एसएचओ राजेश मीना ने बताया कि कानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सलमान अंसारी की हत्या हुई है। उसके घायल साथी शाहरुख का एसएमएस अस्पतालमें इलाज चल रहा है। पिछले करीब 1 साल से सलमान अंसारी जयपुर में नाई की थड़ी जयसिंहपुरा खोर में रह रहा था। वह प्रताप नगर स्थित एक टेलीकॉम कंपनी में जॉब कर रहा था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे सलमान अपने साथी शाहरुख सहित 6 लोगों के साथ मौसेरे भाइयों को समझाने गया था। नाई की थड़ी स्थित 60 फीट रोड पर दोनों पक्षों में वॉट्सऐप मैसेज को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ने पर असलम ने चाकू निकाला और सलमान के सीने में घोंप दिया। इस पर सलमान लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। इस पर उसका साथी शाहरुख दौड़कर आया तो हमलावरों ने उसके पेट में भी चाकू घोंप दिया। रोड पर दोनों को लहूलुहान हालत में तड़पता छोड़कर हमलावर फरार हो गए।

सलमान अंसारी के घरवालों ने वॉट्सऐप पर खान परिवार के नाम से ग्रुप बना रखा है। पिछले काफी दिनों से सलमान के मौसेरे भाई असलम, जमीर, साहिल आदि ग्रुप पर गलत मैसेज डाल रहे थे। मौसेरे भाइयों की ओर से वॉट्सऐप ग्रुप पर सलमान के खिलाफ गंदे मैसेज किए जा रहे थे। वॉट्सऐप मैसेज को लेकर मौसेरे भाइयों से सलमान का झगड़ा हुआ था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles