31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

शहरी निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव घोषित, 11 शहरी निकायों में कुल 276 रिक्त पदों के लिए होगा उपचुनाव

आचार संहिता हटते ही शहरी निकायों, पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव घोषित किए गए. 11 शहरी निकायों में कुल 276 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होगा. इनमें रावतभाटा, भादरा में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव होगा. हनुमानगढ़ नगर परिषद में सभापति और उपसभापति के रिक्त पद के लिए उपचुनाव होगा. रायसिंहनगर नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव होगा.

सदस्य पद के लिए 30 जून को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. 1 जुलाई को सुबह 9 बजे से मतगणना होगी. अध्यक्ष पद के लिए 8 जुलाई सुबह 10बजे से दोपहर 2बजे तक वोटिंग,मतगणना मतदान के तुरंत बाद होगी. उपाध्यक्ष पद के लिए 9जुलाई दोपहर 2:30 बजे से 5बजे तक होगा. मतदान,वोटिंग के बाद काउंटिंग होगी. 31 मार्च तक जिला प्रमुख के 2, प्रधान, उप प्रधान के 1-1,जिला परिषद के 6, पंचायत समिति सदस्य के 22, सरपंच के 40, पंच के 327 पदों पर उपचुनाव होगा.

इसके अलावा 37 उपसरपंचों के रिक्त पदों पर भी उपचुनाव होगा. जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों,सरपंच के लिए 30 जून को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. 1 जुलाई को सुबह 9:00 से मतगणना होगी. जिला प्रमुख, प्रधान, उप प्रधान के लिए 2 जुलाई को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. काउंटिंग मतदान के तुरंत बाद होगी. उप सरपंच और पंच के लिए 1 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक मतदान होगा. मतदान समाप्ति के तुरंत बाद काउंटिंग होगी. राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी किया.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles