34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

शिक्षा के साथ संस्कार आवश्यक: दिया कुमारी

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिक्षा के साथ संस्कारों का होना जरूरी बताया है। शिक्षा शिक्षा जीवन को नई दिशा प्रदान करती है। शिक्षित व्यक्ति की सोच बदल जाती है और वह निर्णय लेने में भी सक्षम हो जाता है। 

उन्होंने रविवार को शिक्षा के क्षेत्र में ख्यातनाम  विद्याधर नगर स्थित केपीएस स्कूल के वार्षिक उत्सव को संबोधित किया। इस अवसर पर मौजूद विधायक गोपाल खंडेलवाल ने बच्चों के प्रदर्शन को गुणवत्तापरक बताया। बच्चे देश का भविष्य है। शिक्षक बच्चों को जिस तरह की शिक्षा देंगे बच्चे इस दिशा में अपने जीवन को मोड़ लेते हैं। योग और आध्यात्मिक को शिक्षा से जोड़ा जाना चाहिए।

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा की बच्चों को सनातनी संस्कृति शिक्षा के बारे में भी बताया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा आज के युग में भी हिंदी तिथि पंचांग कैलेंडर को विद्यालय में लागू किए जाने की आवश्यकता है। 

विद्यालय के मानद अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए बताया  विद्यालय में बच्चों के लिए शारीरिक और मानसिक विकास के लिए शिक्षा से इतर विभिन्न गतिविधियों का संचालन भी किया जाता है। वार्षिक उत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत  किए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles