29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी में गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे होगा अंतिम संस्कार,मेडिकल बोर्ड ने कियापोस्टमार्टम,शव परिवार जनों को सोपा

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का गुरुवार को सवाई मानसिंह अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों सौंप दिया गया है। परिवार और समाज के लोग पार्थिव देह को लेकर सुबह 6:45 बजेराजपूत सभा भवन पहुंचे, जहां पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद श्रद्धांजलि यात्रा यहां से रवाना हुई। यह भवानी निकेतन, चौमूं, रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, चूरू, तारानगर, साहवा, भादरा होती हुई निवास स्थल गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) दोपहर 2:00 बजे पहुंचेगी, जहां पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गोगामेड़ी हत्याकांड में 11 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी है। जांच एनआईए को देने की अनुशंसा के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार हुए थे। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज कराई गई। गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। साथ ही आरोप लगाया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने सीएम और डीजीपी से 3 बार पुलिस सुरक्षा मांगी थी, लेकिन नहीं दी गई। इधर, श्याम नगर एसएचओ मनीष गुप्ता, बीट प्रभारी और बीट कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया। दूसरी एफआईआर स्कूटी सवार ने दर्ज कराई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles