24.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

सभी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद के लिए सभी का अभिनंदन – सीपी जोशी

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस को संबोंधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन की जीत है। देश के तीन हिंदी भाषी राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पीएम मोदी की गारंटियों का प्रभाव है। पीएम मोदी की इन्ही गारंटियों ने कांग्रेस की हवा निकाल दी। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रदेश के प्रभारी अरूण सिंह, चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने परिश्रम की पराकाष्ठा की है। वहीं सभी प्रदेश पदाधिकारियों और चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी जमकर मेहनत की है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी टीम ने भी सक्रिय रूप से चुनाव में काम किया और सुबह चार बजे भी इन लोगों को फोन किया तो ये लोग सक्रिय मिले। हमारी सरकार राजस्थान के खोये हुए वैभव को लौटाने की दिशा में काम करेगी और हम पुनः राजस्थान को विकास के पथ पर लेकर जाएंगे।  

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि राजस्थान की जनता ने भरपूर सहयोग दिया। सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन, प्रदेश की जनता का आभार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजस्थान में हुई जनसभाओं में उन्हे सुनने के लिए जिस तरह जनता उमड़ रही थी उसे देखकर ही स्पष्ट हो गया था कि बहुमत मिलेगा। राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में समय समय पर राजस्थान को मार्ग दर्शन मिला। हम केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते है। एमपी , छत्तीसगढ, में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में विजय हासिल हुई। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हम राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles