20.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

सरकार का भविष्य नौकरशाही के हवाले: जूली

प्रदेश में मुख्य सचिव प्रदेश के मुखिया की भूमिका में ताबड़तोड़ सरकारी विभागों का निरीक्षण कर प्रदेश की लचर शासन व्यवस्था को पटरी पर लाने के बहाने राजनीतिक हित साध रहे हैं।

प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी राजनीतिक भूल पर पर्दा डालने के लिए राजस्थान की शासन व्यवस्था को नौकरशाही के हवाले कर सरकार को पर्यटन पर भेज दिया है, लेकिन ऐसा करना न तो प्रदेश हित में है और ना ही लोकतंत्र के लिए ठीक।  

प्रतिपक्ष नेता जूली ने बयान जारी कर कहा कि लोकसभा की 12 सीटों के लिए मतदान में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की संभावित हार को देखते हुए मोदी जी और भाजपा के नेताओं के गुब्बारे की हवा निकल गई हैं। अब मोदी जी के भाषणों में से मोदी की गारंटियां गायब हो गई हैं। अब उन्हें जनता ही भगवान नजर आने लगी है, सच्चाई सामने आने पर जनता ने भाजपा को नकार दिया है। अब मोदी जी के झूठे वायदे और जुमले चलने वाले नहीं हैं अब जनता मुद्दों की बात करने लगी है।

प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने कहा किस रकार अपनी विफलता और अकर्मण्यता को छुपाने के लिए मुख्य सचिव के माध्यम से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। मुख्य सचिव चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा खेमे को दिख रहे नुकसान को देखते हुए डैमेज कंट्रोल करने पर निकले हुए हैं। वे मीटिंगों की आड़ में बाड़मेर और जोधपुर में दौरे कर रहे हैं, ताकि चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले बाड़मेर और जोधपुर में दिख रही हार को ताला जा सके, यह स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles