24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

सांगानेर से भाजपा विधायक डॉ. लाहोटी का टिकट काटकर प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाने से कार्यकर्ता नाराज, रविवार को भाजपा मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, चित्तौड़ और राजसमंद में भी विरोध

भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची में सांगानेर से विधायक डॉ. अशोक लाहोटी का टिकट काटकर प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इसे लेकर डॉ. लाहोटी के कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त रोष है। नाराज कार्यकर्ताओं ने रविवार को दोपहर में भाजपा मुख्यालय जाकर प्रदर्शन किया। 

कार्यकर्ताओं ने टायर जलाए और ‘भजन लाल मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने शर्मा को बाहरी बताते हुए डॉ. लाहोटी को टिकट देने की मांग की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के अंदर नेताओं से भी मुलाकात की।

डॉ. लाहोटी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भजन लाल शर्मा को क्षेत्र में कोई व्यक्ति नहीं जानता है। जब से उन्हें टिकट दिया है, कार्यकर्ता यही पूछ रहे हैं कि भजन लाल शर्मा कौन है ! उन्होंने कहा कि डॉ. लाहोटी लगातार पांच साल से क्षेत्र में सक्रिय है। हर व्यक्ति के सुख-दुख में भागीदार हैं। पार्टी ने उनका टिकट काटकर गलत किया है। हम कार्यकर्ता इसका विरोध करते हैं।

इसी प्रकार चित्तौड़ मेंवर्तमान भाजपा के विधायक चंद्रभान सिंह  आक्या ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया।उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कारण टिकट कटा है और यहां परनरपत सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है हम उसका खुला विरोध करते हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ेंगेऔर चुनाव जीतेंगे।

राजसमंद में मौजूदा विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी को प्रत्याशी बनाए जाने का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles