34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

सिरसा से भाजपा प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा ने नामांकन वापिस लिया

हरियाणा विधानसभा चुनाव के सोमवार को नामांकन पत्र वापस लेने के आखिरी दिन सिरसा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।

ऐसी चर्चा है कि सिरसा सीट पर अब भाजपा हरियाणा विकास पार्टी के प्रत्याशी गोपाल कांडा का समर्थन करेगी। जांगड़ा के नाम वापस लेने के बाद लड़ाई आमने-सामने की रह गई है। अब यहां कांडा का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार गोकुल सेतिया से होगा। भाजपा से पहले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी गोपाल कांडा को समर्थन का एलान किया था।

जांगड़ा ने कहा कि संगठन के आदेश पर नामांकन वापस लिया है। हम मिलकर कांग्रेस को हराएंगे। गोपाल कांडा ने कहा था कि जीतने के बाद भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। उनका परिवार शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा हुआ है। पिता मुरलीधर कांडा जनसंघ की टिकट पर 1952 में डबवाली सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और उनकी माता आज भी भाजपा को ही वोट डालती हैं। इससे पहले भाजपा कुरुक्षेत्र की पिहोवा सीट से भी उम्मीदवार भी बदल चुकी है। यहां कवलदीप सिंह अजराना की जगह पर जय भगवान शर्मा डीडी को टिकट दी गई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles