33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

सीआईडी ने दूध डेयरी की आड़ में नशे के कारोबार का किया खुलासा : ऑफिस और गोदाम से 40 लाख कीमत का करीब 386 किलो अफीम डोडा चुरा बरामद, एक गिरफ्तार

जयपुर 10 सितम्बर। पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की टीम ने केकड़ी जिले के थाना भिनाय इलाके में संचालित दूध डेयरी में हो रहे नशे के कारोबार का खुलासा किया है। स्थानीय पुलिस के साथ राताकोट गांव में छापा मार दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के कार्यालय और गोदाम से 385 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपए है। मौके से थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।
महानिरीक्षक पुलिस अपराध प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि नशे के कारोबार के विरुद्ध सीआईडी क्राइम ब्रांच की दो दिन में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। शुक्रवार को भी टीम ने ब्यावर जिले में 625 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार करवाया था। रविवार को की गई कार्रवाई भी क्राइम ब्रांच के एएसआई बनवारी लाल शर्मा की आसूचना पर की गई।
आईजी ने बताया कि प्राप्त आसूचना एडिशनल एसपी राजेश मलिक व नरोत्तम लाल वर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा विकसित की गई। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम और भिनाय थाना पुलिस की टीम ने राताकोट गांव में युवराज सिंह के दुग्ध डेयरी के कार्यालय और गोदाम में दबिश दी।
आईजी ने बताया कि आरोपी दूध डेयरी की आड़ में नशे का कारोबार कर रहा था। इसके कार्यालय और गोदाम से पुलिस की टीम ने 19 कट्टो से 385 किलो 700 ग्राम उच्च क्वालिटी का अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। मौके से आरोपी विकास तिवाड़ी पुत्र महावीर निवासी गुलाबपुरा जिला भीलवाड़ा को थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
आईजी प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई में एएसआई बनवारी लाल, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, सोहन सिंह, राकेश जाखड़ और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार व कुलदीप सिंह शामिल थे। संपूर्ण कार्रवाई में एएसआई बनवारी लाल शर्मा की विशेष भूमिका रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles