34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

सीएम को चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा की जनता ने घेरकर मोदी, मोदी के नारे लगाए, डरकर सीकर के धार्मिक कार्यक्रम में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए: सीपी जोशी

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत आज उदयपुर में मावली, वल्लभनगर, कपासन और भदेसर विधानसभाओं से निकली। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता और आमजन के द्वारा जबरदस्त स्वागत किया गया। जेसीबी से फूल बरसाए। ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और सांसद मनोज तिवारी ने सभाओं को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि
परिवर्तन संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ से प्रदेश कांग्रेस सरकार की नींद उड़ चुकी है। मैं इस परिवर्तन संकल्प यात्रा का साक्षी हूं यह परिवर्तन संकल्प यात्रा राजस्थान के गांव गांव ढाणी ढाणी पहुंचकर एक परिवर्तन की लहर लाने का कम कर रही है।
लड़की हूं लड़ सकती हूं, बोलने वाली प्रियंका गांधी आजकल सवाई माधोपुर में पर्यटन पर है।
प्रदेश के बाहर उन्हें महिलाओं की पीड़ा दिखाई देती है, लेकिन प्रदेश की बच्चियों और महिलाओं का दुख उन्हें दिखाई नहीं देता। राजस्थान उनके लिए सिर्फ पर्यटन स्थल है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने डर का भी राजनीतिक इस्तेमाल करते हैं। चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में मोदी, मोदी के नारों और विरोध के डर से सीकर के सांगलिया धूणी कार्यक्रम में नहीं गए। सीकर नहीं जाने का जो बहाना ढूंढा, उससे जनता की दया नहीं मिलने वाली और न केंद्र सरकार के प्रति किसी की कोई नाराजगी होगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान का ऐसा कोई कोना नहीं जहां से भ्रष्टाचार, अपराध नहीं बढ़ रहे हों। साढ़े चार सालों के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के शासनकाल में राजस्थान का प्रत्येक जिला पीड़ित रहा है। इसीलिए राजस्थान के चारों कोने से यह यात्रा प्रारंभ हुई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles