23.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

सीकर की 24 वर्षीय युवती ने बॉस के खिलाफ रेप का कराया मामला दर्ज

सीकर की 24 वर्षीय युवती जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में किराए का मकान लेकर रहती थी और प्राइवेट नौकरी करती थी। उसके बॉस योगेश कुमार ने युवती के घर 9 जून को अकेला पाकर जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। पीड़ित युवती ने इस मामले में मुरलीपुरा थाने में बॉस के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने युवती की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बताया कि सीकर निवासी 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वह मुरलीपुरा में किराए से रहकर जॉब करती है। आरोप है कि उसके बॉस योगेश कुमार ने उसे कॉल कर कार्यालय में खुद के पास बुलाकर गलत बात करता था। एक दिन अकेला पाकर आरोपी ने छेड़छाड़ भी की। विरोध कर जैसे-तैसे छुड़ाकर बाहर आ गई।

पीड़ित युवती ने अपने रिपोर्ट में बताया कि 9 जून को सुबह वह अपने घर पर थी। आरोपी बॉस योगेश कुमार उसके घर आ पहुंचा। घर पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी देकर रेप किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles