कई पीढ़ियों का सपना 22 जनवरी को होगा पूरा, इस शुभ कार्य के लिए प्रभु श्रीराम ने पीएम मोदी को चुना: सीपी जोशी
January 1, 2024मंत्री दिलावर ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा नहीं अन्याय यात्रा, कहा- राजस्थान में विधर्मियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्यवाही
January 1, 2024भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सघन स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज जयपुर शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा के नेतृत्व में जयपुर शहर के पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान 2 जनवरी को जयपुर शहर में महापुरूषों की मूर्तियों को स्वच्छ करने का अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने बताया कि नववर्ष में मेरा सपना-स्वच्छ जयपुर हो अपना और स्वच्छ जयपुर, स्वच्छ प्रदेश के उद्घोष के साथ भाजपा का सघन स्वच्छता अभियान मंगलवार से शुरू होगा। इस दौरान राजधानी के प्रमुख चौराहों पर लगी हुई महापुरूषों की मूर्तियों को भाजपा के जयपुर शहर के बूथ, मंडल और प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा साफ-सफाई करने के बाद माल्यार्पण किया जाएगा।
शहर के स्टेच्यू सर्किल पर जयपुर शहर के संस्थापक महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय की प्रतिमा, जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा, त्रिमूर्ति सर्किल पर शहीदों की प्रतिमाओं के साथ अम्बेडकर सर्किल पर डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा की साफ सफाई की जाएगी। अभियान के तहत शहर के विभिन्न 63 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान के दौरान कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहेंगे।