29.6 C
Jaipur
Monday, March 9, 2026

स्पीड के साथ चलते ट्रक से चोरों ने चलते ट्रक पर चढकर की चोरी

मध्य प्रदेश के शाजापुर में दिनदहाड़े चलते ट्रक पर चढ़कर चोरों चोरी को अंजाम दे दिया गया। इन चोरों के एक्शन के आगे फिल्मों के हीरो भी फेल हैं।

चलते ट्रक पर चढ़कर चोरी करने का वीडियो वायरल हो रहा है, जो शाजापुर जिले का बताया जा रहा है। यह आगर-मुंबई नेशनल हाईवे की घटना है। जहां मोटरसाइकिल पर सवार 3 बदमाशों में से दो बदमाश अपनी जान पर खेलकर चलते ट्रक पर चढ़ जाते हैं। इसके बाद ट्रक का तिरपाल काटकर सामान से भरा एक बक्सा नीचे फेंकते हैं। उनका एक साथी मोटरसाइकिल से ट्रक के पीछे-पीछे चल रहा है।

बक्से को नीचे फेंकने के बाद दोनों बदमाश धीरे-धीरे नीचे आते हैंऔर चलती मोटरसाइकिल पर बैठ जाते हैं। यह वीडियो एक कार सवार ने बनाया है, जो इस घटना का वक्त उसी ट्रक के पीछे चल रहा था। उसने अपने फोन में ट्रक से चोरी की घटना रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते दिनों नैनावद घाटी पर बदमाशों ने एक ट्रक में से चोरी कर ली थी।उस समय ट्रक ड्राइवर को पता चल गया और चोर चोरी किये हुए बक्से नहीं ले जा पाए थे। घटना के बाद आक्रोशित ट्रक ड्राइवरों ने चक्काजाम कर दिया था। इस हाईवे पर चोरी की घटनाएं अक्सर होती हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles