29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर सीएम गहलोत और डोटासरा ने दी श्रद्धांजलि, 18 वर्ष के नवयुवक को वोट डालने का दिया था अधिकार: गहलोत

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गॉंधी की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, जयपुर पर रविवार को प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत रत्न स्व. राजीव गॉंधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृंद्धाजलि दी। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्रिमण्डल के सदस्य, विधायक, निगम/बोर्डो के चेयरमेन व उपाध्यक्ष सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गॉंधी को श्रंद्धाजलि देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार प्रदान कर स्व. राजीव गॉंधी ने क्रांतिकारी फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस में 35 वर्ष की आयु निर्धारित थी, किन्तु मात्र 34 वर्ष की आयु में स्व. राजीव गॉंधी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गॉंधी देश के लिये शहीद हो गये। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण  की नींव स्व. राजीव गॉंधी ने रखी थी जिसके परिणामस्वरूप आज महिलायें देश की प्रगति में अपना योगदान प्रदान कर रही है।

सीएम गहलोत ने कहा कि जब स्व. राजीव गॉंधी ने 73 वां व 74वां संविधान संशोधन किया उसके पश्चात् से गॉंवों में, वार्डों में महिलायें सदस्य के साथ ही सभापति बन रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गॉंधी ने महिलाओं, युवाओं, दलितों एवं पिछड़ों के सशक्तीकरण के  लिए जो नींव रखी उसके परिणामस्वरूप यह सभी देश के प्रगति में मुख्यधारा में शामिल होकर अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्व. राजीव गॉंधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में जो क्रांतिकारी फैसले  हुए हैं, वे सभी देशवासियों को प्रेरणा प्रदान करने वाले हैं। 

इस अवसर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गॉंधी की जयंती के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रृंद्धाजलि अर्पित की गई तथा स्व. राजीव गॉंधी द्वारा देश के विकास में दिये गये योगदान को याद करते हुये सभी कांग्रेसजनों ने उनके दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 

उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गॉंधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश के नौजवानों को अपना भविष्य चुनने का अवसर प्रदान किया है जो कि एक क्रांतिकारी कदम था। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गॉंधी की दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि आज पंचायती राज के माध्यम से गॉंवों में रहने वाले नागारिक पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से स्वयं के लिये विकास की योजनायें बनाकर केन्द्र को भेज रहे हैं जो कि प्रशासनिक  विकेन्द्रीकरण का दुनिया में सबसे बड़ा उदाहरण है। 

उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गॉंधी ने महिलाओं को देश की राजनीति की मुख्यधारा में लाने के लिए पंचायत चुनावों में आरक्षण देकर महत्वपूर्ण कदम उठाया था। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गॉंधी ने देश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देकर देश के युवाओं के सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था जिसके परिणामस्वरूप अमेरिका जैसी बड़ी शक्ति को भी भारत के युवाओं की प्रतिभाओं से भयभीत होना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गॉंधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने के लिये नींव रखी जिस कारण आज भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। उन्होंने कहा कि स्व. श्री राजीव गॉंधी ने हमेशा देश के लिये सोचा तथा उनके विचारों में देश की प्रगति ही सबसे आगे स्थान पाती थी। उन्होंने कहा कि स्व. श्री राजीव गॉंधी ने देश को एक और अखण्ड रखने के लिये अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। उन्होंने कहा कि आज सभी कांग्रेस कार्यकर्ता स्व. राजीव गॉंधी के विचारों से प्रेरित होकर संकल्पबद्ध हैं कि देश में जो फासीवादी ताकतें सत्ता में आ गई हैं उन्हें बाहर कर देश को पुन: प्रगति एवं भाईचारे की राह पर लाने हेतु कार्य करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles