24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

हाईकोर्ट एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रह्लाद शर्मा जीते

हाईकोर्ट एसोसिएशन के चुनाव मेंअध्यक्ष पद पर प्रह्लाद शर्मा जीते हैं। उन्होंने महेंद्र शांडिल्य को 237 वोटों से हरा दिया है। महासचिव पद पर सुशील पुजारी जीते हैं। उन्होंने डॉ संजय खेदड़ को 130 वोटों से हराया।

उपाध्यक्ष पद पर निखिलेश कटारा, अशोक कुमार यादव निर्वाचित हुए हैं। संयुक्त सचिव के पद पर चित्रांक शर्मा, कोषाध्यक्ष के पद पर योगेश कुमार टेलर, सामाजिक सचिव के पद पर मीनू वर्मा, लाइब्रेरी सेक्रेटरी के पद पर ललित गौतम, जॉइंट लाइब्रेरी सेक्रेटरी के पद पर आशिमा माथुर का निर्वाचन हुआ।

दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रह्लाद शर्मा न कहा- यह जीत हमारे साथियों की जीत है। मुद्दों की जीत है। हमारे साथियों के विश्वास कि जीत है। हमारे मुद्दों पर अपना मेनिफेस्टो तैयार किया। उस पर काम करने के लिए वकील साथियों ने हम पर विश्वास व्यक्त किया है। मैं लोगों को नमन करता हूं। उनके विश्वास पर पूरा खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में कार्यकारिणी के पदों पर भी 8 लोगों का निर्वाचन हुआ। निशांत शर्मा, मलखान चतुर्वेदी डॉ सुमन शर्मा, मनीष कुमार शर्मा, सतीश खंडेलवाल, संजय भारती, सुरेश कश्यप और विनोद गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य के पद पर निर्वाचित हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles