29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

होटल ट्रेवासा होटल के बार एल्टोरो में पुलिस की छापेमारी, 44 युवक गिरफ्तार, आठ लड़कियों को भी हुक्का पीते पकड़ा, रोने और सुसाइड की धमकी देने के बाद जुर्माना लगाकर छोड़ा

अजमेर रोड पर चल रहे होटल ट्रेवासा होटल के बार एल्टोरो में श्याम नगर थाना पुलिस ने देर रात चल रही पार्टी पर कार्रवाई की। यहां से 44 युवकों को गिरफ्तार किया । इनके अलावा 8 लड़कियां हुक्का पीते हुए मिली। जो पुलिस को देख रोने लगी। नाइट पार्टी करते मिले पकड़े गए 44 युवकों में पढ़ने वाले स्टूडेंट ज्यादा है। इनके अलावा जॉब व कुछ बिजनेसमैन भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हम पहली बार क्लब आए हैं। घरवालों को पता चल गया तो सुसाइड कर लेंगे। इसके बाद युवतियों से जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया।  श्याम नगर थाना पुलिस ने रात करीब 1 बजे अजमेर रोड पर चल रहे होटल ट्रेवासा के क्लब एल्टोरो पर 15 पुलिसकर्मी होटल पर कार्रवाई में शामिल थे। करीब 2 घंटे चली पुलिस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर युवकों व जब्त सामान को श्याम नगर थाने लाया गया। 

श्याम नगर थाना अधिकारी कैलाश चंद मीना ने बताया कि ट्रेवासा होटल के बार एल्टोरो में पार्टी होने का पता चला था। पुलिस उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। प्रतिबंध के बावजूद होटल में पार्टी चलने पर कार्रवाई के आदेश दिए गए। कार्रवाई करने पहुंचे पुलिस टीम को देखकर बार संचालक ने गेट नहीं खोला। इसके चलते पुलिस उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई थी।

एसीपी (सोडाला) योगेश चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। जबरन गेट खुलवाया गया। 52 युवक-युवतियां पार्टी करते मिले। जयपुर में रात 11 बजे के बाद शराब नहीं पिला सकते और तेज म्यूजिक नहीं बजा सकते। 12 बजे तक होटल-क्लब बंद करने के सख्त आदेश जारी हैं।

कार्रवाई के वक्त युवक तेज आवाज में म्यूजिक पर डांस करते मिले। टेबल पर शराब के साथ हुक्का भी परोसा जा रहा था। पुलिस टीम को देखकर बार में मौजूद युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने बार में मिले 44 युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। बार संचालन करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ कोटपा (हुक्का और धूम्रपान) व आरएनसी एक्ट (ध्वनि प्रदूषण) के तहत कार्रवाई की। अब इन्हों दोनों एक्ट के तहत बार मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने होटल बार से म्यूजिक सिस्टम और हुक्का, तम्बाकू, फ्लेवर जब्त किए है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles